यह व्यवस्था है । प्रसन्न हो जाइए और गर्व कीजिये ..."सबका साथ सबका विकास" का नारा लगाते रहिये....
"असम में पानी की बोतल 100 रुपये में"
एक तरफ विधायकों के रुकने की बेहतरीन पांच सितारा होटल में व्यवस्था और दूसरी तरफ उसी राज्य में पानी की एक बोतल 100 रुपये में ....अखबार में पढ़ा होगा आपने भी और पलट कर आगे बढ़ गए होंगे । मन परेशान रहा होगा उद्धव और एकनाथ शिंदे को लेकर ...या द्रोपती जी की हालत और उनके भाग्य पर चर्चा ....पर मित्र न तो हम/आप शिंदे है, न उद्धव , न द्रोपती है और न ही यशवंत ... हम/आप वही आम आदमी है जो 100 रुपये की पानी की बोतल खरीद रहे है, विवश है । उस राज्य में जहां ऐसी व्यवस्था है और मजे की बात ये की वहां के मुख्यमंत्री को पता ही नही की उनके राज्य में 40/45 विधायक कई दिनों से रुके है और उनकी सुरक्षा उनकी पुलिस कर रही ...तो बेचारे को 20 की बोतल 100 वाली बात हरगिज न पता होगी । मेरे असम के दोस्तो कितने गर्व से आपने नारा लगाया होगा, वोट दिया होगा और ढेर सारी उम्मीद भी की होगी । टैक्स आप देते हो, चुनाव में वोट आप देते हो, देश की अर्थव्यवस्था में ठेले खुनचे से लेकर आरबीआई और अन्य बड़ेसंस्थानो में , पुलिस, सेना में,स्कूल अस्पताल में आप, आपके बाप या आपका बेटा ...21वी सदी में, ग्लोबलाइजेशन में , इस प्रचंड बहुमत की कई इंजन वाली सरकार में गर्व कीजिये और आइये कॉमेंट बॉक्स में अच्छे कुतर्क दीजिये अपने किये पर पानी फेरने के लिए ....tv में महाराष्ट्र,राष्ट्रपति,अग्निपथ,नूपुर के अलावा बाढ़ पीड़ित को भी देखिये और उनके स्थान पर स्वयं को रख कर अपने देश ,व्यवस्था,सरकार पर गर्व कीजिये ।
जय हिंद ....

Comments
Post a Comment