Skip to main content

आप सभी का आभार

सम्मानित बलरामपुर/श्रावस्ती के देवियो सज्जनो ....
सादर अभिवादन 🙏
मैं अप्रत्यक्ष रूप से 1994 में कांग्रेस पार्टी से तब जुड़ गया था जब मुझे राजनीति की ABCD का कुछ पता नही था । तब मैं B Sc अंतिम वर्ष का छात्र था ....मेरे समक्ष भारतीय युवा मोर्चा एवं राष्ट्रीय छात्र संगठन दोनों से जुड़ने का मौका था ...तब तक जातिगत विष की छाया मुझ पर भी पड़ चुकी थी ...एक ऐसी घटना घटी कि मैंने "राष्ट्रीय छात्र संगठन" (कांग्रेस) की सदस्यता ले ली ।
मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु लखनऊ आ गया और सिर्फ अपने कैरियर को बनाने में मशगूल हो गया ......नारायण को जहाँ ले जाना होता है वो ले ही जाते है , एक घटना घटी पंकज गुप्ता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के दावेदार थे, पर उनकी कोई सुन नही रह था । पंकज से मुझे लगाव भी था उसके स्वभाव एवं व्यक्तित्व की वजह से और मेरी नजर में वही डिसर्विंग कंडीडेट था । मैंने प्रयास किया और मैं सफल रहा ...ऐसे ही अपने दो अनुज एक को सभासद और एक को छात्रसंघ चुनाव में मेरा प्रयास सफल हुवा...और यही से आरम्भ हुवा विरोध की राजनीति । बहुत कम उम्र में बहुत बड़े लोगो ने मेरा विरोध करना आरंभ किया और वो विरोध भैयादूज की बहनों की गाली की तरह मेरे लिए आशीष होता चला गया...शिलशिला आरम्भ हुवा प्रिय दीपंकर का संगठन चुनाव जीतना, पंकज की शानदार लड़ाई , हालांकि हम जीत न सके ....कुछ पहचान, कुछ लोगो को जानना समझना (हालांकि इस विधा में अभी निपुण नही हो सका) .....
फिर आशीष मिलता गया श्री पंकज तिवारी प्रदेश अध्यक्ष , जनाब खालिद बिन अफजल जिला अध्यक्ष, श्री मंगलदेव सिंह , जनाब शफीक अख्तर, श्री विनय कुमार पांडेय, श्री संगम लाल शिल्पकार, पितामह श्री चंद्रभाल मणि तिवारी, श्रीमती रीता जोशी, श्री निर्मल खत्री, श्री राजबब्बर, श्री शिव पांडेय, श्री असीम पांडेय "विस्सू भैया", स्वर्गीय नीरज बक्शी, स्वर्गीय बेकल उत्साही, श्री शिवलाल जी,श्री मार्कण्डेय जी,जनाब अशफाक विधायक, जनाब सईद लासानी ,जनाब शादिक हसन ऐसे ही तमाम पिता एवं जेष्ठ स्वरूप शुभचिंतकों का ....
छात्र संगठन से युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, जिला कमेटी का सचिव...महासचिव...उपाध्यक्ष...प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य ....और अब "सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी" ।
निरंतर सहयोग मिला मित्र अनुज सिंह का, शीलू सिंह का, उमाशंकर मिश्र का, हरिश बिन खालिद,अशोक सिंह चौहान का, रवि मिश्र (अब भाजपा में) संतोष मिश्रा, किशोर श्रीवास्तव का, विनय मिश्र, बहन आरिफा का, श्वेता मिश्र का, हेमा का, पूनम का  ....और राजनीति के सोपान चढ़ता गया । जीवन मे बड़े गर्व के अनुभव हुए, कुछ ऐसे कटु अनुभव भी हुए जिनसे उभर पाना मुश्किल है .....
2019 से पूर्व मुझे एक "बंदर सेना" मिल गयी जिसने मुझे सारे जनपद में विस्तार दिया हालांकि उसमे एक बाली भी सिद्ध हुवा ....बाकी शाहिद हसन टीपू, अंकित श्रीवास्तव,वैभव सिंह,साजिद शैफ,फहीम,वामिक शाह, वैभव अग्रवाल,अमन वर्मा, फराज गयास, जमशेद खान,मुर्तजा खान,अशफाक खान,सुएब खान,शादाब खान,अजीज सिद्दीकी,मोहसिन खान,अंजुम परवेज,नौशाद शाह,आसिफ सिद्दीकी,ऋषभ पांडेय,सूर्यवीर सिंह, जुनेद खान, बच्चियां... गरिमा सिंह,साक्षी सिंह,सिमरन सिंह, रिया सिंह, ....तेजपाल सिंह, अभिषेक यादव,विनोद यादव,सौरभ श्रीवास्तव,मुन्ना नेता,शफीक,अफजल,आफताब (अब बसपा में),फैसल, अंकित वर्मा,अमन पांडेय....इस बंदर सेना ने मुझे बलरामपुर से दिल्ली CWC (कांग्रेस वर्किंग कमेटी ) तक पहुँचा दिया ।
तमान नाम है जो जेहन में आये शब्दो मे ढल गए ....बहुत अंतर्मन, यादाश्त और हृदय में सिमटे हुए है । हाँ 2019 के लोकसभा टिकट की मांग में एक विरोधी और धुर विपक्षी रहे धीरेंद्र प्रताम सिंह "धीरु" जी जीवन मे आये ...अब उनसे राजनैतिक संबंध ही नही रहा ...39 भाई बहनो में मैं सबसे बड़ा हूँ । कभी कभी सोचता हूँ अगर कोई मेरा भी बड़ा भाई होता तो शायद धीरु भैया जैसा ही होता ...इसी तरह जीवन मे श्री राणा प्रताप सिंह जी जिनसे आज तक संबंध न जोड़ सका भैया कहूँ, या चाचा ...रिस्ते में वो मेरे दामाद से या बहनोई से महसूस होते है ( पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के दामाद) .....आप सभी का मुझ पर सदा स्नेह और आशीष रहा । ये नारायण की कृपा ही है कि मेरे विपक्षी भाई भी मुझे अग्रज समान सम्मान देते है । मैं अपने जनपद के बड़े एवं विपक्षी नेताओं श्री रिजवान जहीर, श्री मशहूद जी, डॉक्टर शिव प्रताप यादव एवं  तमाम विरोधी पार्टी के अग्रज से कुछ न कुछ सीखता रहता हूँ ।
ऐसे में मैं अपने समस्त गुरुजनों को याद कर रहा हूँ, नमन कर रहा हूँ...अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूँ, मेरे दोनों अनुज, उनकी पत्नियां,मेरी क्षत्राणी स्वरूप माता का संबल, प्रिय पत्नी का सहयोग एवं त्याग, बच्चों का ललक मुझे बहुत कुछ करने को विवश करता है, सभी के प्रति आभार  .....
मैं सचिव के साथ साथ जनपद बलरामपुर का प्रभारी बनाया गया  हूँ । है देव एवं देवी स्वरूप जनपद बलरामपुर एवं श्रावस्ती के नागरिक हम दोनों बाहें खोल कर आपका अपनी पार्टी में स्वागत करते है । मैं आप सभी को नमन करता हूँ । अपने अनुजो को आशीष देता हूँ । अतीत में मेरी भूलो और गलतियों के लिए मुझे क्षमा करना , भविष्य में मुझे आशीष, स्नेह, डॉट, फटकार व सुधारते रहना .....मेरा पूरा प्रयास होगा कि मैं अपनी माटी का कर्ज अदा कर सकूं.....
अंत मे अपने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी , प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी, हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री लल्लू जी ...समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ । 
मैं आपकी कसौटी पर खरा उतरने का सम्भव से अधिक प्रयास करूंगा ....
सादर नमन 
आपका 
चंद्रशेखर मिश्र " शेखर"
सचिव
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोब. 7897868786


 

Comments

Popular posts from this blog

कर्पूरी ठाकुर

पुत्र का 5 प्रैक्टिकल कल समाप्त हुवा, अब 12th में है तो तमाम बार कुछ प्रश्न ऐसे रखते है जिनके जवाब पर संतुष्ट और असंतुष्ट दोनो भाव दिखाते है और असंतुष्टि के साथ उनके तमाम पूरक प्रश्न भी जन्म लेते रहते है ....किसी पढ़ाई में कमजोर छात्र को अध्यापक द्वारा बहुत तरजीह देने पर आज उनका प्रश्न था । मैने हल्के में समझाया, दो चार उदाहरण के साथ "बेटा अध्यापक भी मनुष्य है , कोई अन्य कारण होगा ... मोह माया तुममें भी है, सबमें होता है ..मुझमें में भी" इसी संदर्भ में पूरक प्रश्न "पापा कोई पूर्णतया ईमानदार है आपकी नजर में ?" बहुत है बेटा ...जैसे पापा ??? कर्पूरी ठाकुर .... बेटा अभी परसों इनको पुष्पांजलि देकर आया हूं । ये बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे , जितना चुनाव लडे सब विजय ही किए .... जाति के नाई थे । इनके पिता लोगो का बाल काटते थे और इनके मुख्यमंत्री होने के पश्चात भी ....मृत्यु तक इन्होंने न कोई घर बनवाया और न ही कोई गाड़ी ली ....रिक्शे से चलते थे । बेटा जैसे मुझपर यकीन करने को तैयार ही न हो रहा था ....फिर जोर देकर मैने कहा अब और जान लो .... उनकी ईमा...

साथी हाथ बढ़ाना

प्रिय अशोक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !           न तो मुझे नशा है और न ही मैं पेशेवर हूँ बधाईयां लिखने का ....पर अपने क्षेत्र रूपी ग्रंथ का अध्यनरत छात्र अवश्य हूँ, जो बेहतर व्यक्ति रूपी पन्ना मैं पढ़ कर आनंदित हो जाता हूँ ...उन पर कुछ कहने को विवश हो जाता हूँ ।          इस भारी जवानी में भी साधु के रूप "डॉक्टर अशोक चौहान" मुझे प्राप्त हुए । मुझे ओशो की वो पंक्ति याद है आ गयी..." हा मैं साधु चाहता हूँ पर भभूत लभेड़े केसरिया में एक याचक नही जो दूसरों पर आश्रित हो अपने भोजन के लिए, बल्कि मैं साधु चाहता हूँ व्यवसायी के रूप में, नेता के रूप में, अधिकारी कर्मचारी के रूप में, कृषक के रूप में,अध्यापक, डॉक्टर, इंजीनियर.... के रूप में , मानव के रूप में .....! हमारे यहाँ तो गणिकाएं भी साधु रूप में प्राप्त हुई और मनुष्य क्या स्वयं नारायण ने उनका स्वविकार किया ......         अशोक को मैं युथ कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में जानता था वर्षो पहले ...फिर एक समाजवादी या यूं कहें जनाब मसूद से आसक्त एक प्रेमी के रूप में .....तमाम बा...