पंचायत चुनाव का आगाज होंने वाला है । बहुत से युवा प्रधान , सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के लिए कमर कस रहे होंगे । बड़ी अच्छी बात है । पर एक बात पर विचार अवश्य होना चाहिए की आप चुनाव लड़ना क्यों चाहते है ? आप खाली है ,कोई काम नही बेरोजगार है या आपको आपके यहाँ हुए प्रधान का प्रधानी के बाद हुए आय आकर्षित कर रहे या ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों द्वारा दिया जाने वाला 10 या 5 हजार रुपया आपको आकर्षित कर रहा या जिला पंचायत के अध्यक्ष के उम्मीदवार द्वारा 15 या 20 लाख रुपये का दिया जाना आकर्षित कर रहा ? आपको जातिगत ,वर्ग एवं धार्मिक प्रतिस्पर्धा या किसी प्रकार का ईर्ष्या जलन प्रभावित कर रहा ....??? जहाँ तक मुझे लगता है कि मुझे आपसे कुछ कहना चाहिए । यदि उपरोक्त कोई भी कारण नही है और राजनीति में आने की भावना प्रबल है तो मैं व्यक्तिगत रूप से आपका स्वागत करता हूँ । आप आज जहाँ खड़े है शास्त्री जी, नारायणदत्त तिवारी जी, श्रीपति मिश्र जी, बीर बहादुर जी, मुलायम जी, मायावती जी, और तमाम नेता आपकी उम्र में वही खड़े थे ....आपको अवश्य आरम्भ करना चाहिए । एक बात का और ध्यान रख...