Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2020

बधाई स्थापना दिवस की

 अखिल भारतीय कांग्रेस के 136वे स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ! तमाम खुशियो, शुभकामना और  बधाई के साथ साथ मंथन भी होना चाहिए ..... मैं देश के संदर्भ में तो नही पर उत्तर प्रदेश के संदर्भ में कुछ विचार अवश्य रखना चाहूंगा । आजादी के बाद 21 बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने वाली कांग्रेस आज 7/5 विधायको के साथ जद्दोजहद में लगी है ..... उत्तर प्रदेश में जितने आधारभूत ढांचे है लगभग सब कांग्रेस के द्वारा दिये गए , ये अलग बात है कि सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले युवा/युवती ने कांग्रेस का शाहसन न तो देखा है और न ही उनको फुरसत है इतिहास या अतीत में झांकने की....लगभग हर युवा व्यस्त है । अपने 24 घंटे में वो तमाम समय मोबाइल को दे जाता है । उसकी जानकारी whatsaap और फेसबुक के माध्यम से पूर्ण होती है। और सोशल मीडिया पर तमाम ज्ञान की बाते आती ही रहती है .... युवाओ को अपने पिता, दादी , बाबा, नाना , नानी से अवश्य चर्चा करनी चाहिए जिससे वो कांग्रेस के गुण और दोष से परिचित हो सके...यह मैं सिर्फ इसलिए नही कह रहा कि मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूँ बल्कि आप मताधिकार के प्रयोग से पहले समस्त राजनैतिक ...

कबीर बंधेगा थोड़े ही ....

आदरणीय अनिल भैया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये..... अनिल भैया के बारे में पहली बार मुझे मेरी बड़ी बुवा (राजेश्वर मिश्र की माता जी) ने बताया , तब उनके हाथ मे एक पुस्तक थी मुझे अच्छी तरह याद नही पर शायद उसका शीर्षक था "जलता हुआ मकान" जो उन्होंने बताया कि इसे अनिल गौड़ जी ने लिखा है । मेरी उम्र उस समय 17 वर्ष की रही होगी , मेरे लिए ये बात किसी आश्चर्य से कम न थी , क्योंकि मैं उस समय बलरामपुर को इस नजर से न देखता था न ही देखने की समझ थी मुझमे ....पढ़ने लिखने में अच्छा था और पिता के सानिध्य से थोड़ी दूरी मिली थी । मैं बलरामपुर पहुँच चुका था ....डिग्री कॉलेज...जिला मुख्यालय की गर्मी....डिग्री कॉलेज के आस पास का माहौल उस वख्त कुछ कुछ कश्मीर जैसा था ...कट्टा, अच्छा असलाह ....पण्डितवा...ठाकुरवा....कटोवा.... जैसे शब्दों की भरमार.... कालीथान, कॉलेज के आसपास,टेढ़ी बाजार और सराय फाटक पर तब बड़े बड़े सूरमा का उदय हो चुका था .....तुलसीपुर और बलरामपुर उस वख्त इंडिया पाकिस्तान की भूमिका में था । ऐसे में मैं अनिल गौड़ जी, मुंशी जी,मंसूर साहब, पयाम साहब, बेकल साहब, सरदार अली जाफरी ....अपने तुलसीपुर ...