Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2021

राज परिवार को नमन

  कल अपने महाराज से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुवा । अवसर था मित्र अनुज सिंह के शेमरॉक स्कूल का उदघाटन..... महाराज श्री जैनेन्द्र प्रताप सिंह बलरामपुर स्टेट ....अपने बाबा से स्टेट की कहानियां खूब सुनता था । बाबा मेरे स्टेट में सिपाही थे और मुझे पूरी तरह याद है जब वो स्टेट की बात करते थे तो पूरे भाव मे करते थे जैसे भक्त भगवान की ....ऐसा ही कुछ मैंने महसूस किया नेपाल में उनके राजा और रानी के प्रति आदर और सम्मान , तब जब नेपाल में राजशाही हुवा करती थी । मैं बचपन मे  अपने राजा की कल्पना करता था  ....फिर बड़ा हुवा तो सब विस्मृत हो चला ...पर कल मिलते ही बाबा की वो बाते याद आ गयी ....महाराज से मिला और अपने हृदय की बात कही और यह भी कहा कि "आपसे मिलकर मुझे गर्व हो रहा है ।" नमन राजपरिवार को ....