पिछले 5-6 दिनों से मैं श्रीमती प्रियंका गांधी के एक पहल का प्रचारक बना हुआ हूं । मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता हु इसलिए नही यदि मैं ना भी होता तो इस मुहिम को आगे बढ़ता । ऐसा इसलिए क्यूंकि आप भी अनुभव करेंगे कि आज के नवयुवक या टीन एजर्स समसामयिक मुद्दों से दूर हो रहे , खासकर ग्रामीण क्षेत्र के .... एक और निवेदन मैं आपसे करना चाहता हु यदि आप किसी अन्य दल या अन्य राजनैतिक विचार के पोषक या संवाहक है तब भी इस मुहिम के आगे आइये .....क्योंकि ये आपके बच्चो के लिए है। और एक ऐसी शख्स आपके प्रदेश में ज्ञान, पढ़ायी, लिखाई की बात कर रही । लखीमपुर के टॉपर्स को उन्होंने पत्र लिखा । ऐसे विचार एवं पहल का सम्मान कीजिये , ताकि आपके राजनैतिक दल और अन्य विचार के लोग भी ऐसा करने को विवश हो ....मूर्ति,मंदिर,मस्जिद से आगे बढ़े.... आप लोगो से अनुरोध है कि छात्र छात्राओं को जागरूक कीजिये और आपके माध्यम से उनकी मदद हो । मेरे इस पोस्टर को लोगो को फारवर्ड कीजिये और जितने भी ग्रुप हो आपके पास उसमे फारवर्ड कीजिये । इससे दो फायदा होगा एक तो मेधावी छात्रों की मदद होगी, उनमे सामान्यज्ञान के प्रति ललक होगा...
सचिव, उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी